





ब्यूरो: Apeejay Institute of Management & Engineering Technical Campus (AIMETC), जालंधर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। संस्थान के 16 स्टूडेंट्स को भारत सरकार की ‘Ek Bharat Shreshtha Bharat’ पहल के तहत प्रतिष्ठित ‘Yuva Sangam (Phase VI)’ प्रोग्राम के लिए चुना गया है । ये सिलेक्टेड स्टूडेंट्स एक एजुकेशनल और कल्चरल इमर्शन प्रोग्राम के लिए IIT Patna (बिहार) रवाना हो चुके हैं, जहाँ वे नेशनल प्लेटफॉर्म पर पंजाब राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे ।