Home Education एचएमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एवं मल्टीमीडिया ) सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने...

एचएमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एवं मल्टीमीडिया ) सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने किया विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन

ब्यूरो: एचएमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एवं मल्टीमीडिया) समेस्टरङ्क। के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, समर्पण एवं प्रतिभा के बल पर उच्च अंक प्राप्त कर सफलता का नया अध्याय स्थापित किया । विद्यार्थी तमन्ना, मनमीत कौर तथा बॉबिन ने विश्वविद्यालय में सर्वाधिक 9.60 एसजीपीए प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता पर महाविद्यालय परिवार में खुशी एवं गर्व का माहौल रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच ही सफलता की वास्तविक पहचान है। उन्होंने विभागाध्यक्ष  आशीष चड्ढा तथा विभाग के समस्त स्टाफ की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि प्राप्त की ।

इस अवसर पर मिस हीनक धीर एवं तन्वी अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं तकनीकी दक्षता प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थी शैक्षणिक क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहे हैं।