





ब्यूरो: हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एम. ए. (जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन) सेमेस्टर 3 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सर्वाधिक एसजीपीए प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है । जसबीर कौर ने 8.36 एसजीपीए प्राप्त किए जो कि यूनिवर्सिटी में सर्वाधिक रहा । साक्षी बडोला ने 8 एसजीपीए प्राप्त किए। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. रमा शर्मा भी उपस्थित थी।