





ब्यूरो: डॉ. एम.डी. बौरी की पुण्य स्मृति एवं “आपकी सेहत, हमारी ज़िम्मेदारी” के संकल्प को साकार करते हुए इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स द्वारा दिशा: एन इनीशिएटिव के अंतर्गत आज से नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 18 मई से 23 मई 2026 तक एम.डी. बौरी चैरिटेबल क्लिनिक, पंजपीर चौक, जालंधर में आयोजित किया जा रहा है।