Home Education डिप्स नूरमहल : 25 वर्षों से सफलता, संस्कार और श्रेष्ठ शिक्षा की...

डिप्स नूरमहल : 25 वर्षों से सफलता, संस्कार और श्रेष्ठ शिक्षा की गौरवगाथा

ब्यूरो: डिप्स नूरमहल ने शिक्षा के क्षेत्र में सफलता, विश्वास और उत्कृष्टता के 25 गौरवमयी वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। विश्वस्तरीय सुविधाओं, आधुनिक शिक्षा प्रणाली और विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों के चलते डिप्स नूरमहल आज अभिभावकों की पहली पसंद बन चुका है। हरे-भरे खेतों के बीच स्थित यह संस्थान नूरमहल की शान और क्षेत्र का गौरव है।

डिप्स नूरमहल के विद्यार्थी आज देश-विदेश में डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट, शिक्षक, सीए तथा विभिन्न प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। विद्यालय अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और सर्वांगीण विकास का वातावरण प्रदान कर रहा है।

विद्यालय का विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर सभी को आकर्षित करता है। ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक शूटिंग रेंज, विशाल हरे-भरे खेल मैदान, आधुनिक स्पोर्ट्स रूम, सुसज्जित लैब्स, समृद्ध लाइब्रेरी तथा निर्माणाधीन थिएटर विद्यालय की विशेष पहचान हैं। विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय निरंतर नई सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।

डिप्स नूरमहल की सबसे बड़ी ताकत अभिभावकों का अटूट विश्वास और सहयोग है। विद्यालय की अनुभवी एवं समर्पित फैकल्टी भी इसकी सफलता का मजबूत आधार है। कई शिक्षक विद्यालय के पहले दिन से ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनिक सिंह, सीएओ जशन सिंह, सीईओ मोनिका मंडोत्रा, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. रोमिला शर्मा, जीएम राजीव तथा डायनेमिक प्रिंसिपल उषा परमार ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके प्रेम, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का विश्वास ही डिप्स नूरमहल की सबसे बड़ी ताकत है और संस्थान आने वाले वर्षों में भी इस विश्वास को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

डिप्स नूरमहल आज केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि नूरमहल की एक गौरवशाली शैक्षणिक पहचान बन चुका है।