





ब्यूरो: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां और नूरपुर रोड ब्रांचों में कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए रंगारंग टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और कला-कौशल प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और नृत्य, कविता पाठ तथा भाषण जैसी प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन रचनात्मकता, प्रस्तुति, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति, मंच संचालन और समग्र प्रभाव के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की मेहनत और उत्कृष्ट प्रतिभा की सराहना की।