ब्यूरो: द नोबल स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज कराते हुए हाल ही में घोषित सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय ने 100% परिणाम प्राप्त कर पूरे स्कूल परिवार को गर्व और खुशी का अवसर प्रदान किया है।
परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों में से बलजोत कौर ने 88% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके बाद आशना गुप्ता ने 87%, नवनीत कौर सुमरा ने 85%, हरसिमरनजोत कौर ने 84%, कोमल कुमारी ने 84%, हरलीन ने 82% तथा ओमंग माधर ने 81% अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया।
विद्यालय के चेयरमैन प्रो. सी. एल. कोछड़ जी और मैनेजिंग डायरेक्टर ईर. कुमार शिव कोछड़ जी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें जीवन में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की डायरेक्टर सरोज शर्मा तथा प्रिंसिपल रविंदर कौर ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों को उनके निरंतर सहयोग और प्रयासों के लिए बधाई दी। अध्यापकों ने भी विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की सराहना की।