Home Education एचएमवी की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में प्राप्त किया सर्वोच्च एसजीपीए

एचएमवी की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में प्राप्त किया सर्वोच्च एसजीपीए

ब्यूरो: हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर की छात्रा नवनीत कौर ने पीजी गणित विभाग का नाम रोशन किया है। एमएससी गणित सेम – I की नवनीत कौर ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में सर्वोच्च 8.60 एसजीपीए हासिल किए। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने नवनीत कौर को बधाई और शुभकामनाएं दी । विभागाध्यक्षा डॉ. गगनदीप ने छात्रा की मेहनत और पढ़ाई के प्रति लगन की सराहना की। डॉ. दीपाली और डॉ. गौरव वर्मा ने भी छात्रा को बधाई दी।