




ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह तथा सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव भाटिया के योग्य एवं गतिशील नेतृत्व में अप्रैल 2026 में पुष्पा गुर्जाल साइंस सिटी में आयोजित इनो-टेक 2026 में एक नवाचारपूर्ण परियोजना प्रस्तुत की, जिसमें आधुनिक सड़क सुरक्षा के लिए व्यावहारिक उपायों को प्रदर्शित किया गया। “हाईवे सेफ्टी एंड डिज़ाइन पैरामीटर्स” शीर्षक के अंतर्गत यह परियोजना सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों अनीश कुमार, सुभेदरा कुमार, प्रभजोत सिंह, हिमांशु, करणजीत संधू, रोहित तथा सूर्यांश द्वारा तैयार की गई।