




ब्यूरो: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा “द थिंकिंग कप – व्हेयर क्यूरियोसिटी मीट्स कन्वर्सेशन” नामक एक विशेष इंटरेक्टिव मीट का आयोजन सैफ्रन रेस्टोरेंट, आईएचजीआई, जालंधर में किया गया। यह सत्र स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों और प्रबंधन के बीच सार्थक संवाद एवं विचार-विमर्श का एक प्रभावशाली मंच बना।