Home Education एचएमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया ) सेमेस्टर – III की...

एचएमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया ) सेमेस्टर – III की छात्राओं ने बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

ब्यूरो: हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के एम. वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया ) सेमेस्टर-III की छात्राओं ने विश्वविद्यालय में सर्वाधिक एसजीपीए प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रिया, अंकिता, पलक सोनी, खुशी और अंकिता ने 9.60 का उत्कृष्ट एसजीपीए प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं तथा विभागाध्यक्ष आशीष चड्ढा को बधाई दी। इस अवसर पर रुचिका और नेहा भी उपस्थित थीं।