Home Education डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मातृ दिवस प्रेम, सम्मान और उत्साह के...

डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मातृ दिवस प्रेम, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया

ब्यूरो: डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विभिन्न परिसरों में ‘मदर्स डे’ बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य माताओं के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और बच्चों के जीवन निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर डिप्स प्रबंधन समिति एवं विद्यालयों के प्रिंसिपलों ने सभी माताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विद्यार्थियों ने मातृ दिवस को यादगार बनाने के लिए अनेक रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। नन्हे बच्चों ने अपनी माताओं के लिए सुंदर हस्तनिर्मित कार्ड तैयार किए तथा रंग-बिरंगे पोस्टर बनाकर अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने मधुर गीत गाए, भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कीं तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई कविताओं और गीतों ने उपस्थित माताओं को भावुक कर दिया। विद्यालय परिसर माताओं के सम्मान में बनाए गए आकर्षक पोस्टरों और सजावट से बेहद सुंदर दिखाई दे रहा था।

माताओं के लिए विशेष रूप से विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें म्यूजिकल चेयर, फायरलेस कुकिंग, रैंप वॉक तथा अन्य रोचक खेल शामिल रहे। विजेता माताओं को डिप्स प्रबंधन द्वारा स्मृति चिह्न एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डिप्स के एमडी तरविंदर सिंह ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है और उसका प्रेम जीवनभर बच्चे को प्रेरणा देता है।

सीएओ रमनिक सिंह ने कहा कि माताएं परिवार की सबसे बड़ी शक्ति होती हैं और उनका योगदान अतुलनीय है।

सीएओ जशन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि मां के संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं।

विद्यालयों के प्रिंसिपलों ने भी सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी उपस्थित माताओं ने इस सुंदर एवं भावनात्मक आयोजन के लिए डिप्स प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

डिप्स परिवार ने सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं