Home Punjab जालंधर: DBA ने नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश का गर्मजोशी से किया...

जालंधर: DBA ने नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश का गर्मजोशी से किया स्वागत, बेंच व बार के संबंध होगा मजबूत : सचिव रोहित गंभीर

ब्यूरो: इस अवसर पर बार के सचिव रोहित गंभीर ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रिया सूद, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश (फैमिली कोर्ट) अमिता सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. सुशील बोध तथा न्यायिक अधिकारियों शिम्पा रानी, गुरप्रीत सिंह, डॉ. सुप्रीत कौर, तन्वी गुप्ता, आरती शर्मा, सरबजीत कौर, संदीप कौर, सुमित गर्ग, पवनप्रीत सिंह एवं आरती का जिला बार एसोसिएशन पहुंचने पर स्वागत किया तथा उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव रोहित गंभीर ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम बार की पुरानी परंपरा और रिवायत को आगे बढ़ाते हुए आयोजित किया गया है, ताकि बार एवं बेंच के संबंध और अधिक मजबूत हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान बार की ओर से पूर्व प्रधान गुरमेल सिंह लिधड़, राज कुमार भल्ला, बलविंदरजीत सिंह लक्की तथा पूर्व सचिव आभा नागर सहित अन्य सदस्यों ने बार एवं बेंच के संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया तथा वकीलों से जुड़ी समस्याओं को भी न्यायिक अधिकारियों के समक्ष रखा।

इसके पश्चात जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रिया सूद ने बार सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बार और बेंच के संबंध पहले से भी अधिक मजबूत होंगे तथा वकील और न्यायिक अधिकारी मिलकर आम जनता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि अपनी अंतिम पोस्टिंग में उन्हें जालंधर की सेवा करने का अवसर मिला है।

अंत में बार प्रधान आदित्य जैन ने अपने संबोधन में कहा कि बार और बेंच के रिश्तों का मजबूत होना न्याय व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रिया सूद द्वारा व्यक्त विचारों एवं दिए गए आश्वासनों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बार के सदस्यों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों का जिला बार एसोसिएशन पहुंचने पर स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान राम चब्बड़ा, संयुक्त सचिव साहिल मल्होत्रा, कनिष्ठ उपप्रधान सूरज प्रताप सिंह, सहायक सचिव सोनालिका, कार्यकारिणी सदस्य प्रभु धीर, पारस चौधरी, नेहा अत्री, पायल हीर, अमानत हीर, विजय मिश्रा, मेहुल खन्ना, गुंदीप सोढ़ी सहित बड़ी संख्या में बार सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त केडीएस रंधावा, सुभाष सूद, मनमोहन शर्मा, राजीव कोहली, परमजीत सिंह कक्कड़, तेजिंदर ढालीवाल, छाया खुल्लर, अंजू, मंजू, रवनीत कौर, संगीता, भगवत ज्योत, मनीत मल्होत्रा, रॉबिन घोष, सिमरत सिंह कोचर, कृष्ण कुमार शर्मा, मानवी उप्पल, हरप्रीत सिंह, जगजीवन कुमार आदि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।