




ब्यूरो: दिसंबर 2024 और मई 2025 में पंजाब स्टेट तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे पंजाब में विभिन्न कोर्सों की पहली 109 मेरिट पोजीशनों पर कब्जा कर अपना परचम लहराया है। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि दिसंबर 2024 के कुल 57 स्थानों में से 2 विद्यार्थियों ने पंजाब में पहला स्थान, 1 विद्यार्थी ने दूसरा स्थान और 1 विद्यार्थी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मई 2025 के कुल 52 स्थानों में से 3 विद्यार्थियों ने पहला स्थान, 1 ने दूसरा स्थान और 2 विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।