





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिला बार एसोसिएशन ने आज दिनांक 30.04.2026 को अधिवक्ताओं के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में कामकाज पूर्णतः ठप रखा तथा शांतिपूर्ण हड़ताल और प्रदर्शन किया। यह हड़ताल कार्यकारी प्रधान राम छाबड़ा एवं सचिव रोहित गंभीर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया।