




उन्होंने नेत्रों के उचित स्वास्थ्य को बनाए रखने तथा सामान्य दृष्टि संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु विशेषज्ञ मार्गदर्शन भी प्रदान किया। यह सार्थक पहल संस्था की सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विद्यालय की प्रिंसिपल मेघा जैन तथा ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने चिकित्सा टीम और सभी प्रतिभागियों का इस महान कार्य की सफलता में योगदान देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।