Home Education डिप्स संस्थान के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन





ब्यूरो: राजपुरा में आयोजित प्रथम ऑल इंडिया ओपन इंटर-स्कूल/अकादमिक नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में डिप्स संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच डिप्स के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत का बेहतरीन परिचय दिया।