Home Education डिप्स ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परिणामों में रचा इतिहास

डिप्स ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परिणामों में रचा इतिहास

डिप्स संस्थानों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए सीबीएसई दसवीं बोर्ड परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष सभी विद्यार्थियों ने 100% सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि में तरनदीप ने 97.8% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया , अनुष्का और जैस्मीन ने 97.2 % , करमजोत सिंह ने 96.6%, करमजोत कौर ने 96% अंक प्राप्त कर डिप्स परिवार को गौरवान्वित किया। विशेष बात यह रही कि लगभग 80 के लगभग विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो डिप्स की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।

इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी प्रिंसिपल्स और डिप्स प्रबंधन भी इस उपलब्धि से अत्यंत उत्साहित दिखाई दिए।

एमडी तरविंदर सिंह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, प्रिंसिपल्स और स्टाफ को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि डिप्स हर वर्ष बोर्ड परिणामों में नया इतिहास रच रहा है। उन्होंने कहा कि डिप्स के विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, अंतरिक्ष यात्री जैसे बड़े सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं, और यह सब योग्य एवं समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन में संभव हो रहा है।

सीएओ रमनीक सिंह और सीएओ जशन सिंह ने भी विद्यार्थियों और स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि डिप्स हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है और इस परिणाम ने इसे एक बार फिर सिद्ध कर दिया है।

सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने पूरे डिप्स परिवार को बधाई देते हुए कहा कि “जहां चाह होती है, वहां राह खुद बन जाती है। सकारात्मक सोच के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

डिप्स प्रबंधन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया तथा भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प दोहराया।