Home Entertainment जालंधर: रिम्पी कक्कड़ द्वारा होटल सुख महल में वेहड़ा मजाजना दा –...

जालंधर: रिम्पी कक्कड़ द्वारा होटल सुख महल में वेहड़ा मजाजना दा – सीजन 8 का धूमधाम से किया गया आयोजन, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी ख्वाइश इवेंट की रिम्पी कक्कड़ द्वारा स्थानीय होटल सुख महल में वेहड़ा मजाजना दा – सीजन 8 का बैसाखी के पर्व पर धूमधाम से आयोजन किया। इस दौरान समारोह का आगाज़ धन धन बाबा दीप सिंह जी का आशीर्वाद लेकर किया गया। इस दौरान करीब 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें 25 बच्चे प्रतिभागी थे और अन्य महिलाएं। इस दौरान तम्बोला, मॉडल्लिंग, रैंप वाल्क आदि का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को विभिन्न शीर्षक व इनामों से नवाजा गया। रिम्पी कक्कड़ ने आगे बताया कि कुछ प्रतिभागियों ने अपनी इच्छा अनुसार बैसाखी पर्व पर के चलते शानदार रंगारंग परफॉरमेंस दी गई। इस दौरान डा. विधि खिंगरी, गोलमाल न्यूज़ से प्रीती भारती, ऑस्ट्रेलिया की प्रख्यात डिज़ाइनर व सिम्मी बुटीक से प्रीती संधू, दीपाली बागड़िया (बीजेपी) आदि विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे।

इस दौरान विजेता ओमांशी, अर्शदीप, सहजप्रीत, तृषिका, लावण्या, मायरा, तानिया, भूमि, अर्शिता, मेहर, अदिति कपूर, परिष (बेस्ट वालक) तथा प्रतिभाशाली मुटियार के शीर्षक से गुरबचन कौर, तम्बोला की विजेता अर्शदीप कौर, गगनदीप कौर को सम्मानित किया गया।

रिम्पी कक्कड़ ने बताया कि इस दौरान पैकिंग स्टूडियो नाम से नए वेंचर का आगाज़ किया गया। वहीं समारोह में गिफ्टिंग पार्टनर सोफी, रामसन परफ्यूम, नेल वर्ल्ड (नव कौर) रहे। इसके अतिरिक्त रिया बक्शी, शालू, संदीप, अदिति धीर, डांस फैक्ट्री से मनप्रीत, स्टार फोटोग्राफ़ी, ओजस मेकओवर से हर्शिता, अमोलिक चीमा (वीज़ा गेट्वे) आदि भी उपस्तिथ रहे।