Home Punjab जालंधर में कमलजीत हेयर की अगुवाई में NRI सम्मेलन का आयोजन, BJP...

जालंधर में कमलजीत हेयर की अगुवाई में NRI सम्मेलन का आयोजन, BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने सुनी समस्याएं, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: जालंधर में प्रख्यात उद्योगपति व NRI कमलजीत सिंह हेयर की अगुवाई में NRI सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ एवं कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें कनाडा के अल्बर्टा से एमएलए पीटर संधू, रूबी ग्रेवाल सहित विभिन्न देशों से आए प्रमुख एनआरआई ने भाग लिया। भाजपा की ओर से सीनियर नेता अविनाश चंद्र, राकेश राठौर एवं अन्य कोर कमेटी सदस्य भी मौजूद रहे। सुनील जाखड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा एनआरआई भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा, “एनआरआई विदेशों में कड़ी मेहनत से भारत का नाम रोशन करते हैं। पंजाब के हर किसान परिवार में एक एनआरआई सदस्य होता है।”

अश्विनी शर्मा ने कहा कि एनआरआई जब भारत लौटते हैं तो उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भाजपा वचनबद्ध है कि सरकार बनने पर इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम आयोजन में कमलजीत सिंह हेयर का विशेष योगदान रहा। वे एनआरआई सभा के दो बार अध्यक्ष एवं एनआरआई कमीशन के सदस्य रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में एनआरआई भवन, पुलिस स्टेशन एवं कोर्ट का निर्माण कराया गया। उन्होंने देश-विदेश भ्रमण कर लगभग 5,000 एनआरआई भाइयों को अपनी सभा से जोड़ा। 2013-14 से वे भाजपा के कर्मठ सदस्य के रूप में सक्रिय हैं।