Home Education ‘द नोबेल स्कूल’ में मनाया गया स्थापना दिवस

‘द नोबेल स्कूल’ में मनाया गया स्थापना दिवस

ब्यूरो: बड़े गर्व और श्रद्धा के साथ, ‘द नोबेल स्कूल’ ने अपना स्थापना दिवस मनाया, जिसमें 10 शानदार वर्षों की सफलता का जश्न मनाया गया। इस विशेष मौके पर स्कूल प्रांगण में पवित्र श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया गया। यह समारोह शांतिपूर्ण और आत्मिक माहौल में करवाया गया, जिसमें संस्था की लगातार तरक्की और कामयाबी के लिए अरदास की गई।

इस शुभ अवसर पर प्रोफेसर सी.एल. कोचर, चेयरमैन द नोबेल स्कूल, मैडम आरती कोछड़ प्रोफेसर डी.ए.वी इंजीनियर कॉलेज, मास्टर कार्तिकेय, पाठी सोमनाथ, सरपंच साहिबान, बच्चों के माता-पिता, डायरेक्टर मैडम सरोज शर्मा और प्रिंसिपल रविंदर कौर, स्टाफ मेम्बर, विद्यार्थियों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पाठ के समाप्त होने उपरांत बच्चों द्वारा आनंद साहिब का पाठ किया गया, अरदास के बाद कराह प्रसाद की देग वरताई गई और मैडम सबरजीत कौर और बच्चों द्वारा शब्द गायन भी किए गए।

चेयरमैन प्रोफेसर सी.एल. कोचर ने सबको संबोधन किया और अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने स्कूल की अब तक की यात्रा की सराहना की और सबको आगे भी उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर सी.एल. कोचर जी द्वारा पाठी साहिबान का सिरोपाव देकर सम्मान भी किया गया।

समारोह में इलाके के गांवों के सरपंच, बच्चों के माता-पिता, आए हुए पहुचे सज्जनों का तहे दिल से धन्यवाद किया। समारोह का समापन सबके लिए खुशहाली, अच्छी सेहत और चमकदार भविष्य की अरदासों के साथ किया गया।