Home Punjab पंजाब: छुट्टी का ऐलान 3 अप्रेल (शुक्रवार) को, बंद रहेंगे स्कूल, कालेज...

पंजाब: छुट्टी का ऐलान 3 अप्रेल (शुक्रवार) को, बंद रहेंगे स्कूल, कालेज व दफ्तर, पढ़ें व देखें

बयूरो : अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। इस महीने भी कई सरकारी घोषित छुट्टियां आ रही हैं, जिसकी वजह से पंजाब में स्कूल, कॉलेज व सरकारी दफ्तर तक बंद रहेंगे। इस महीने की पहली सरकारी छुट्टी 3 अप्रैल को आ रही है। 3 अप्रैल यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। इसके बाद बुधवार यानी 8 अप्रैल को श्री गुरु नाभा दास जी की जयंती आ रही है।14 अप्रैल, मंगलवार को बैसाखी और डॉ. बी. आर. अंबेडकर जी की जयंती है। इसके बाद 19 अप्रैल को भगवान परशु राम जी की जयंती है, जो रविवार को आ रही है।