बयूरो : जालंधर में 1 अप्रैल 2026 से दूध के दामों में बढ़ोतरी की जाएगी। नए निर्णय के तहत गाय के दूध में 5 रुपये प्रति किलो और भैंस के दूध में भी 5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी लागू की जाएगी। इसके साथ ही दूध के फैट का रेट बढ़ाकर 10.50 रुपये तय किया गया है।