





बयूरो : पंजाब की राजधानी व यूनियन टेरिटरी चंडीगढ़ में नई आबकारी नीति के तहत शराब कारोबार में मोनोपॉली खत्म करने के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। अब चंडीगढ़ में पेट्रोल पंपों और मॉल्स में भी शराब बेचने की अनुमति दी जाएगी। शराब की दुकानों पर अब केवल नकद ही नहीं, बल्कि डिजिटल भुगतान भी अनिवार्य होगा। नई नीति के अनुसार बड़े स्टोर जरूरी लाइसेंस लेने के बाद विदेशी शराब, वाइन और बीयर बेच सकेंगे। बार, होटल और रेस्टोरेंट में अल्कोमीटर लगाना जरूरी होगा, ताकि ग्राहक अपने अल्कोहल स्तर की जांच कर सकें। एल-2डी लाइसेंस श्रेणी के तहत अब स्वीकृत बाजारों, पेट्रोल पंपों और मॉल्स में स्थित कम से कम 300 वर्ग फुट क्षेत्र वाली दुकानों में आयातित वाइन और बीयर की खुदरा बिक्री की अनुमति होगी।