






बयूरो : जालंधर में अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल लगातार बढ़ता जा रहा है। किसी भी इलाके में निगाह घुमाई जाए तो अवैध कॉलोनी देखने को मिल जाती है। रामा मंडी क्षेत्र में तलहन रोड पर अमर पैलेस व ढिल्लों रिसोर्ट के नजदीक शहर के सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह ढिल्लों (बिट्टू) के इलाके में एक कॉलोनी में भरती डाल सड़कें स्थापित की जा रही हैं और प्लॉटिंग भी जारी है। बोर भी करवा लिया गया है। जानकारी अनुसार मुख्य सड़क से करीब 3-4 गलियों से उक्त कॉलोनी में एंट्री पॉइंट उपलब्ध है। फ्रंट पर दुकानें व उसके पीछे रिहायशी इलाके की आड़ में काटी जा रही कॉलोनी अवैध है या वैध, इसका या तो इलाके के पार्षद व शहर के सीनियर डिप्टी मेयर बता सकते हैं या नगर निगम। या फिर खुद कॉलोनी काटने वाला कॉलोनाइज़र। लेकिन इलाका निवासियों की मानें तो यह जहां उनके लिए परेशानी का सबब है वहीं सरकार को चूना लगाने वाला भी है।
इस बारे जब सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह ढिल्लों (बिट्टू) से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह जमीन जिनकी है, उनका आपस में पारिवारिक क्लेश चल रहा है। वहीं उनके अनुसार यह कॉलोनी करीब 2018-19 से काटी जा रही है और बीच-बीच में कॉलोनाइज़र NOC ले लेता है। अब कॉलोनी अप्रूव्ड है या नहीं इसका उन्हें भी मालूम नहीं। लेकिन अगर जमीन मालिक में से कोई पारिवारिक सदस्य शिकायत करे तो फिर देखा जाएगा। इस बारे अगर उक्त जमीन के मालिकों में से कोई भी सदस्य या कॉलोनी काट रहा कॉलोनाइज़र अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो हमें सम्पर्क कर सकते हैं, उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।