Home Punjab पंजाब: गिरफ्तार पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले...

पंजाब: गिरफ्तार पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर चर्चित गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, अमृतसर के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में FIR दर्ज की गई थी।

बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर भुल्लर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी समेत विपक्षी दलों ने एकजुट होकर भुल्लर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लगातार बढ़ते दबाव के बीच लालजीत सिंह भुल्लर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके, उनके पिता और पीए के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि रंधावा के परिवार और विपक्षी दलों के तीन दिन तक चले विरोध और संघर्ष के बाद आखिरकार पुलिस ने यह कार्रवाई की है।