Home National जालंधर से Dalhousie घूमने गए 1 युवती व 2 युवकों की गाडी...

जालंधर से Dalhousie घूमने गए 1 युवती व 2 युवकों की गाडी गांधी चौक से अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, मौके पर ही मौत, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर से हिमाचल प्रदेश घूमने गए लोगों के साथ दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार जालंधर के कुछ युवक और युवतियां डलहौजी घूमने गए थे। इस दौरान डलहौजी के गांधी चौक के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान गाड़ी में सवार 2 युवकों और 1 युवती की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। वह काफी प्रयास के बाद खाई तक पहुंचे पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों मृतकों के जालंधर निवासी होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने परिवारों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।