






ब्यूरो(गोलमाल न्यूज़): पंजाब के सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पंजाब कैबिनेट के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, डिस्ट्रिकट मैनेजर के सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है।
पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला अमृतसर और तरनतारन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार रंधावा ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाई जिसमें ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम बताया गया है। वहीं दूसरी तरफ पता चला है कि ट्रांसपोर्ट मंत्री ने यह मामला सामने आने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया है। आखिरकार गगनदीप सिंह रंधावा की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उनको आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा यह सारा कुछ जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल इस घटना के बाद चारों तरफ सनसनी फैल गई है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के.पी सिन्हा को जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।









