





बयूरो : पंजाब में 3 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने वाला लापता विजेता आखिरकार मिल ही गया। यह लॉटरी जालंधर अधीन आते फिल्लौर के एक ईंट भट्टे के मालिक मक्खन सिंह ने जीती है। गौरतलब है कि, 14 मार्च को घोषित पंजाब स्टेट लॉटरी के नतीजों में मक्खन सिंह की टिकट नंबर 791016 ने यह बड़ा इनाम जीता है। हैरानी की बात यह है कि यह कपल पिछले 2 दिनों से टीवी और फोन पर 3 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने की खबर सुन रहा था, लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि वे खुद विजेता हैं। जब वह अगले दिन लॉटरी वाले की दुकान के पास से गुजरे, तो वेंडर ने उन्हें रोका और जीत की जानकारी दी, जिसके बाद टिकट मिलने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मक्खन सिंह के मुताबिक, वह पहले भी कई बार लॉटरी जीत चुके हैं और इस बार जब उन्होंने टिकट खरीदा, तो उन्होंने इसे अपनी पत्नी कमलेश कौर को देते हुए कहा, ‘यह लो 3 करोड़’, लेकिन उन्हें सच में जीतने की उम्मीद नहीं थी। कपल के 3 बच्चे हैं जो अभी विदेश में हैं। वह जीती हुई रकम को अपनी जरूरतों के हिसाब से खर्च करने और उसमें से कुछ समाज सेवा के कामों में लगाने का प्लान बना रहे हैं।