





बयूरो : नगर निगम में चल रहे ‘कूड़ा घोटाले’ में निगम कमिश्नर ने बड़ा एक्शन लिया है। जारी आदेशों अनुसार ‘मेसर्स आकाश गो. कांट्रेक्टर’ कंपनी पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है और पेमेंट पर भी रोक लगा दी गई है। बता दें कि शिकायत मिलने के बाद मेयर विनीत धीर ने मंगलवार सुबह छापेमारी कर डंप पर ठेकेदार की डंपर गाड़ी को रंगे हाथों पकड़ा था। जिसमें वह कूड़े की आड़ में मलवा तौल कर नगर निगम को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे थे। क्योंकि निगम की तरफ से ठेकेदार को कूड़ा तौलकर पेमेंट दी जाती है। जिसका फायदा वह उठा रहा था।
