Home Education द नोबेल स्कूल की डायरेक्टर ने डेरा सच्चखंड बल्ला के बाबा निरंजन...

द नोबेल स्कूल की डायरेक्टर ने डेरा सच्चखंड बल्ला के बाबा निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद

ब्यूरो:  द नोबेल स्कूल की डायरेक्टर, सरोज शर्मा जी, स्कूल की खुशहाली और निरंतर सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए डेरा सच्चखंड बल्ला गए। गद्दीनशीन 108 संत बाबा निरंजन दास जी से आशीर्वाद लिया और स्कूल के उज्ज्वल भविष्य के लिए अरदास भी की। बाबा जी को बताया गया कि बल्ला के पास के सभी बच्चे द नोबेल स्कूल में शिक्षा ग्रहण करते हैं, तो बाबा जी यह सुनकर बहुत खुश हुए। बाबा जी को स्कूल की ओर से सिरोपा भी भेंट किया गया। वहां जाकर मन को बहुत शांति मिली। बहुत सारा मान-सम्मान बाबा जी की ओर से मिला, जो द नोबेल स्कूल के लिए बहुत सम्मान की बात है। बाबा जी के प्रवचनों ने संगत को निहाल किया।

यह दौरा स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ में आत्मिक विकास और धार्मिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के प्रयासों का हिस्सा था। द नोबेल स्कूल के प्रबंधन और स्टाफ ने दौरे के दौरान प्राप्त आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद प्रगट किया।