Home Punjab जालंधर के काकू आहलुवालिया ने संभाला पंजाब खादी & विलेज इंडस्ट्री बोर्ड...

जालंधर के काकू आहलुवालिया ने संभाला पंजाब खादी & विलेज इंडस्ट्री बोर्ड के चेयरमैन का पदभार, CM के OSD राजबीर घुम्मन विशेष तौर पर रहे मौजूद, पढ़ें व देखें

जालंधर से मंत्री मोहिंदर भगत, हल्का सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली, नार्थ इंचार्ज दिनेश ढल्ल, मेयर वनीत धीर, चेयरमैन बाहरी सलमानी, मंगल बस्सी आदि भी रहे मौजूद

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के वरिष्ठ आम आदमी पार्टी के नेता काकू आहलुवालिया ने आज यानी वीरवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्तिथ पंजाब खादी & विलेज इंडस्ट्री बोर्ड के दफ्तर में बतौर चेयरमैन पदभार संभाला। इस दौरान CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन विशेष तौर पर मौजूद रहे। वहीं जालंधर से संत समाज के अतिरिक्त दलजीत सिंह आहलुवालिया, मंत्री मोहिंदर भगत, हल्का सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली, नार्थ इंचार्ज दिनेश ढल्ल, मेयर वनीत धीर, हरपाल चड्ढा, पार्षद दीपक शारदा, युवा नेता रोबिन सांपला, जगदीश समराय, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।