द नोबेल स्कूल के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन प्रतियोगिता 2025-26 में विभिन्न विषयों (अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक अध्ययन, सामान्य विज्ञान, विज्ञान, गणित) में भाग लिया। कक्षा 3 की छात्रा गुरताज कौर ने हिंदी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1 सिल्वर और गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के छात्रों ने कुल 3 गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन और 21 गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस जीते, जिनमें अंग्रेजी में 4 गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस, हिंदी में 3 गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन और 4 गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस, विज्ञान में 2 गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस, और गणित में 11 गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस शामिल हैं।
स्कूल के चेयरमैन प्रो. सी.एल. कोछड़, मैनेजमेंट डायरेक्टर कुमार शिव कोछड़, डायरेक्टर मैडम सरोज शर्मा, प्रिंसिपल रविंदर कौर और समस्त स्टाफ ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
चेयरमैन प्रो. सी.एल. कोछड़ ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि स्कूल का प्राथमिक लक्ष्य छात्रों का सर्वांगी विकास है।