











बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : होली के पावन अवसर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के आवास पर पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ पारंपरिक अंदाज में होली मनाई। रंग, गुलाल और ढोल-नगाड़ों की थाप से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।
इस अवसर पर पंजाब आम आदमी पार्टी के महासचिव एवं पंजाब हैरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी है और आगे भी जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने उनकी पार्टी को बदनाम करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन अरविंद केजरीवाल औऱ मनीष सिसोदिया का “कट्टर ईमानदारी” का रंग इतना पक्का है कि वह किसी भी साजिश से फीका नहीं पड़ सकता।