




बयूरो : केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सिम बाइंडिंग नियमों की 28 फरवरी की डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी। जिसके तहत अब मोबाइल में सिम न होने पर WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat, ShareChat, JioChat, Arattai और Josh जैसे ऐप्स काम नहीं करेंगे। इसी के साथ कंप्यूटर पर लॉगिन WhatsApp भी हर 6 घंटे में ऑटो-लॉगआउट होगा। सरकार का कहना है कि इससे साइबर धोखाधड़ी और फ्रॉड पकड़ना आसान होगा।