Home Religious शुक्रवार कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे, धन लाभ होगा, पुराने...

शुक्रवार कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे, धन लाभ होगा, पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी, उधार देने से बचें, विरोधियों से सावधान, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशि
मेष राशि वालों को आज के दिन भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. ऐसे में आपको किसी कई तरह के पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. दिन संयम और समझदारी से काम लेने का रहेगा. किसी पुराने विवाद या झगड़े को सुलझाने का मौका मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों के लिए कोई अच्छी डील लाभदायक साबित हो सकती है. परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन बेवजह के तनाव से आपको बचना होगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और लाभ से भरा रहेगा. अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है. मन सकारात्मक रहेगा और आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे. इससे मानसिक शांति मिलेगी. शाम के समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लेकिन आपको किसी दूसरे के मामले में बीच में पड़ने से बचना होगा. धन के लेन-देन में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी.

मिथुन राशि
आज के दिन किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. जिससे दिन सफलता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. आपके काम की सराहना होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं. लंबे समय से चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और भविष्य के लिए नई राह खुलेगी. आपको बेफिजूल के कामों को करने से बचना होगा. धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज किसी जरूरी काम में विशेष सावधानी बरतनी होगी. अचानक लाभ मिलने के योग हैं और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. नौकरीपेशा लोगों को काम में सावधानी बरतनी चाहिए, छोटी गलती नुकसान दे सकती है. पुराने मित्र से मुलाकात मन को खुश कर सकती है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और सेहत अच्छी बनी रहेगी.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज जोखिम भरे कामों से बचना चाहिए. पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से लाभ मिलने की संभावना है. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है. नौकरी में समझदारी से काम लें. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें. जो लोग किसी जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी में धन के निवेश के बारे में सोच रहे हैं उनको कोई अच्छी डील हो सकती है.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को कामकाज में कुछ छोटी मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. जिसमें आप अपनी सूझबूझ से मामलों को अच्छे तरीके से निपटारा करने में कामयाब होंगे. इस तरह से कन्या राशि वालों के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा. आर्थिक लाभ मिलेगा और करियर में उन्नति के संकेत हैं. प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है. अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी अपने से विवाद हो सकता है. व्यापार में नए प्रयोग सफल रहेंगे. धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी. लेकिन जरूरत से ज्यादा भागदौड़ करने से आपकी परेशानियों में वृद्धि हो सकती है.

तुला राशि
तुला राशि के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फिजूलखर्च से बचें. सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा. कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. नौकरी में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. मन में पुरानी बातों को लेकर चिंता रह सकती है. सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में तनाव से बचें. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें. सरकारी या कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है. सेहत पर विशेष ध्यान दें.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग हैं. आपकी बुद्धि और मेहनत रंग लाएगी. नौकरी के साथ-साथ नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है. कोई पुराना प्रोजेक्ट दोबारा शुरू होकर लाभ देगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. रचनात्मक और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा. खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलें. विरोधियों से सावधान रहें. फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे राहत मिलेगी. पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या अपनाएं.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. अचानक धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी. जमीन-जायदाद से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है. व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें और उधार देने से बचें.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में बड़े अवसर मिल सकते हैं. अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और मुश्किल काम भी आसानी से पूरे होंगे. कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है. प्रेम जीवन में रोमांटिक समय बिताएंगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. संतान से शुभ समाचार मिल सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. सेहत में सुधार होगा.