Home National जालंधर से दिल्ली इंडियन यूथ कांग्रेस के दफ्तर पहुंच रोहित गंभीर ने...

जालंधर से दिल्ली इंडियन यूथ कांग्रेस के दफ्तर पहुंच रोहित गंभीर ने यूथ कांग्रेस के चल रहे धरने में लिया हिस्सा, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : दिल्ली के मंडपम में यूथ कांग्रेसियों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा यूथ कांग्रेस के प्रधान को गिरफ्तार कर जो रवैया अपनाया गया है उसके खिलाफ जो इंडियन यूथ कांग्रेस के दफ्तर में यूथ कांग्रेस का धरना जारी है, आज उसमें शिरकत करने जालंधर से दिल्ली, पंजाब यूथ कांग्रेस के दोआबा जोन (लीगल सेल) के स्टेट कोऑर्डिनेटर रोहित गंभीर पहुंचे। उनके साथ लुधियाना यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान हिमांशु वालिया तथा यूथ कांग्रेस (लीगल सेल) के साहिल मल्होत्रा रहे। इस दौरान रोहित गंभीर ने कहा कि केंद्र सरकार का आवाज़ दबाने का रवैया पिछले लम्बे समय से देखने को मिल रहा है जोकि लोकतंत्र के लिए बड़ा आघात है। भारत के संविधान अनुसार रोष प्रकट करना कहीं भी गलत नहीं है। लेकिन उस हक को छीनना बेहद अफ़सोस की बात है कि जो हक सभी भारतियों बाबा साहेब अम्बेडकर ने दिया उसे केंद्र सरकार समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि देशवासी केंद्र सरकार की इस हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे व आगामी समय में उन्हें इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।