








उन्होंने कहा कि इससे भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गरिमा को नुकसान पहुंचा है।इस मौके केडी भंडारी ने कहा कि जहां अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर भारत वैश्विक स्तर पर अपने कुशल नेतृत्व को प्रस्तुत कर रहा था वहीं उसी मंच पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आकर विरोध प्रदर्शन करना न केवल अनुचित बल्कि अस्वीकार्य है।उन्होंने कहा कि यह कांग्रेसियों का राष्ट्र विरोधी कृत्य है।इस मौके शीतल अंगुराल ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का विरोध पार्टी की राष्ट्र विरोधी नीतियों को जगजाहिर करता है। उन्होंने कहा कि उनका कार्यक्रम में आकर विरोध करना भारत की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाता है।इस मौके पंकज जुल्का ने कहा कि कांग्रेस ने आज़ादी के बाद देश में जमकर लूट की है और जब देश आर्थिक रूप से संपन्नता की राह पर आगे बढ़ रहा है उसी रास्ते में कांग्रेसियों की देश विरोधी सोच अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देखने को मिली है।