







बयूरो : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया। एलपीयू ने अपने छात्रों और अनुसंधान टीमों द्वारा विकसित 15 एआई-आधारित परियोजनाओं को प्रस्तुत किया, जो एजुकेशन, एग्रीकल्चर, रोबोटिक्स, एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी, एक्सेसिबिलिटी और हेल्थ जैसे सेक्टर्स में प्रैक्टिकल एप्लीकेशन्स पर फोकस करते हैं।