बयूरो : जालंधर में आज 16 फरवरी को 66 के.वी. कोट सदीक से चलते 11 के.वी. बस्ती शेख फीडर की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। इससे लसूड़ी मोहल्ला, गुरु नानक नगर, चोपड़ा कालोनी, कश्मीर कालोनी, डॉ.अंबेडकर नगर व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
पावरकॉम की ओर से छोटी बारादरी (पिम्स के पास), जसवंत नगर, शहीद उधम सिंह नगर और लिंक रोड स्थित श्री गुरु रविदास भवन के 11 केवी फीडर को अपग्रेड किया जा रहा है। जिससे आज कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
इस परियोजना का उद्देश्य बढ़ती बिजली मांग को ध्यान में रखते हुए सप्लाई क्षमता बढ़ाना है, ताकि गर्मियों में ओवरलोड और कटौती की समस्या से राहत मिल सके। इन चारों फीडरों से शहर के करीब 25 इलाके जुड़े हुए हैं। इनमें जालंधर के गढ़ा रोड, पिम्स, जौहल मार्केट, पुडा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जसवंत नगर, लिंक रोड, मॉडल टाउन रोड, पीपीआर और हरदयाल नगर जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।