








बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : वैलेंटाइन वीक के जश्न को दोगुना करते हुए, रेडियो मिर्ची 98.3 ने जालंधर के स्थानीय एक कैफे में बेहद खास ओपन माइक इवेंट “मिर्ची मोहब्बत नामा” का आयोजन किया। यह शाम पूरी तरह से हाउसफुल रही और कैफ़े दर्शकों की जबरदस्त एनर्जी से सराबोर दिखा।
इस शाम की चमक बढ़ाने के लिए इवेंट की कमान ‘मिर्ची दी हार्टबीट’ RJ पर्ल ने संभाली, जिन्होंने अपनी बेहतरीन होस्टिंग से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
वहीं, निजी कैफे की टीम से गुरप्रीत, जसप्रीत, मेहर, प्रियंका और रमनदीप ने कार्यक्रम को सुचारू बनाने में पूरा सहयोग दिया।