





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने चेयरमैन रमनीक रंधावा की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने CP धनप्रीत कौर (IPS) तथा जिला प्रशासन ने DC डा. हिमांशु अग्रवाल (IAS) की अगुवाई में मंगलवार को माननीय कोर्ट के आदेशों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए मॉडल टाउन से सटे लतीफ़पुरा के कब्जे हटवा कर धरना स्वरूप जो सड़क बंद की गई थी उसे भी खुलवा दिया गया है। इस कार्यवाही पश्चात देर शाम खुद जेआईटी के चेयरमैन रमनीक रंधावा ने CP धनप्रीत कौर व DC डा. हिमांशु अग्रवाल संग मौके का दौरा किया।