





बयूरो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर पंजाब भाजपा नेताओं के बीच पहले कन्फ्यूजन देखने को मिला। भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग तारीखों की जानकारी दी थी, लेकिन पार्टी ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री मोदी 1 फरवरी को ही जालंधर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को ही डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक होंगे। तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सभी आवश्यक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होंगे। भाजपा कार्यकर्ता और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटे हुए हैं।
वहीं बता दें कि पार्टी में एक तरफ बिट्टू ने पहले कहा था कि पीएम 1 फरवरी को आएंगे, वहीं सिरसा ने शुरुआत में 2 फरवरी का जिक्र किया था। बाद में भाजपा नेताओं ने सफाई दी और बताया कि प्रधानमंत्री का दौरा तय तारीख पर होगा। पार्टी के मुताबिक, पीएम मोदी के दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और जिला प्रशासन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियों का काम तेज कर दिया है।