





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव 1 फरवरी को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर नकोदर रोड 3 दिन तक बंद रहेगा। प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 31 जनवरी को संगत द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके कारण शहर में कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने इस दिन स्कूलों में छुट्टी की भी घोषणा की है। 31 जनवरी को शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक बदला रहेगा और कुछ रास्ते पूरी तरह बंद रहेंगे।