Home Punjab जालंधर: कल छुट्टी सभी सरकारी व Private स्कूलों में, आदेश जारी, पढ़ें...

जालंधर: कल छुट्टी सभी सरकारी व Private स्कूलों में, आदेश जारी, पढ़ें कालेज रहेंगे बंद या नहीं?, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिले में गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री बरिंदर गोयल पहुंचे। समारोह पश्चात उन्होंने जालंधर जिले के सभी सरकारी व Private स्कूलों में 27 जनवरी को छुट्टी का ऐलान किया। वहीं स्कूलों के अतिरिक्त जिन कालेजों के विद्यार्थियों ने समारोह में भाग लिया उनमें भी छुट्टी का ऐलान किया गया। यानी अब कल 27 जनवरी को जिले के सभी सरकारी व Private स्कूलों में छुट्टी रहेगी। लेकिन कॉलेज सिर्फ वही बंद रहेंगे जिन्होंने समारोह में भाग लिया है।