





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने आज लोगों से सीधा संपर्क बनाते हुए वार्ड नंबर 70 में घर-घर जाकर लोगों को मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम से जोड़ने के लिए एक खास कैंपेन शुरू किया। इस दौरान उनकी तरफ से हेल्थ इंश्योरेंस टोकन बांटे गए और मौके पर ही CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के ज़रिए रजिस्ट्रेशन किया गया।