




बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : आम आदमी पार्टी की सरकार ने गगनदीप सिंह (काकू अहलुवालिया) को बड़ी जिम्मेदारी दी है। जारी सूची अनुसार काकू आहलुवालिया को पंजाब खादी एवं ग्राम विकास बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक फैसला लेते हुए आम आदमी पार्टी की ओर से गगनदीप सिंह (काकू अहलुवालिया) को पंजाब खादी एवं ग्राम विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य में खादी, ग्राम उद्योग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
