Home Punjab जालंधर: अश्वन भल्ला ने पंजाब यूथ कांग्रेस चुनावों में युवाओं से की...

जालंधर: अश्वन भल्ला ने पंजाब यूथ कांग्रेस चुनावों में युवाओं से की अधिक भागीदारी की अपील, दिल्ली से पहुंचे ZRO, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : भारतीय युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण की ओर से पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस की सदस्यता एवं नामांकन 2026 की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। इस संबंध में 15 जनवरी 2026, गुरुवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, सैक्टर 15ए, चंडीगढ़ में प्रैस विज्ञप्ति जारी की गई। इस संबंध में प्रैस कांफ्रैंस कर जिला देहाती कांग्रेस सीनियर वाइस प्रधान अश्वन भल्ला ने बाताया कि 9 जनवरी 2026 को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस की सदस्यता एवं चुनाव 2026 की लॉन्चिंग की गई थी। इसके तहत नामांकन की प्रक्रिया 16 जनवरी 2026 सुबह 9:00 बजे से 23 जनवरी 2026 शाम 5:00 बजे तक चलेगी। नामांकन पूरी तरह से With IYC Android App के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। सदस्यता, नामांकन और चुनाव मॉडल से संबंधित संपूर्ण विवरण भारतीय युवा कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण की वैबसाइट पर उपलब्ध है। इस चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत युवा कांग्रेस की ब्लॉक कमेटी, विधानसभा कमेटी, जिला कमेटी (महासचिव एवं अध्यक्ष) तथा राज्य कमेटी (महासचिव एवं अध्यक्ष) के लिए सदस्यता और नामांकन किए जाएंगे। नियमानुसार इन सभी कमेटियों में आरक्षण की भी व्यवस्था की गई है। इस प्रक्रिया में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी जन्मतिथि 15 जनवरी 1990 से 16 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए। पंजाब प्रदेश को चार जोन में विभाजित किया गया है और प्रत्येक जोन में जेडआरओ की नियुक्ति की गई है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर जिला देहाती कांग्रेस सीनियर वाइस प्रधान अश्वन भल्ला ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से युवाओं को लोकतांत्रिक तरीके से नेतृत्व चुनने का अवसर देती रही है। उन्होंने कहा, ह्रयह चुनाव प्रक्रिया युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें नेतृत्व के लिए आगे आने का सुनहरा मौका है। मैं पंजाब के सभी 18 से 35 वर्ष के युवाओं से अपील करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता लें और नामांकन कर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें। इस दौरान ZRO हंसपाल सिंह, हनी जोशी, लक्की संधू, गैरी कोटली, अमृत सिंह पाली, सौरव उप्पल, दविंदर बिलगा, योगेश कोट, गगन कोट आदि मौजूद रहे।