Home National जालंधर दौरा रद्द राष्ट्रपति का, पुलिस व प्रशासन ने की थी पुख्ता...

जालंधर दौरा रद्द राष्ट्रपति का, पुलिस व प्रशासन ने की थी पुख्ता तैयारियां, खराब मौसम बना वजह, पढ़ें व देखें

बयूरो : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जालंधर दौरा अचानक रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते यह फैसला लिया गया है। जिस कारण राष्ट्रपति अब जालंधर में नहीं आएंगी। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने काफी ज्यादा तैयारियां की हुईं थी और ट्रैफिक रुट भी डायवर्ट किए गए थे। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू NITJ के 21वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़े सुरक्षा घेरे तैयार किए थे और 3 दिन के लिए शहर को नो फ्लाइंग जोन तक घोषित किया हुआ था।