






बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के प्रख्यात समाज सेवक गौरव उप्पल व इवेंट मैनेजर गीतू उप्पल को मातृशोक हुआ है। जानकारी देते हुए बेटे गौरव व गगनदीप तथा बहु गीतू व मोनिका उप्पल ने बताया कि उनकी माता जी उषा उप्पल का अकस्मात निधन हो गया है। उनकी देह का अंतिम संस्कार आज यानी 12 जनवरी को मॉडल टाउन स्तिथ श्मशाम घाट में दोपहर बाद 4 बजे किया जाएगा। स्व. उषा उप्पल अपने पीछे बेटी सुमन हांडा व मोनिका चुघ, दामाद सुमित हांडा व भरत चुघ को भी छोड़ गई हैं। इस दुःख की घड़ी में गोलमाल न्यूज़ परिवार संग संवेदना व्यक्त करता है तथा परमात्मा से बिछड़ी रूह को अपने चरणों में स्थान देने की अरदास करता है।
